सर्व सेवा संघ के महामंत्री एवं मंत्रियों की नियुक्ति

Альпари Форекс Брокер, Рейтинг 2023 и Информация КапиталПроф: лицензия, отзывы клиентов о Альпари, преимущества и недостатки
August 4, 2020
Паттерн Разворота
September 1, 2020

सर्व सेवा संघ के महामंत्री एवं मंत्रियों की नियुक्ति

पत्रांक :  अ/129/2020-21
दिनांक : 18 अगस्त 2020

सादर प्रकाशनार्थ

 

सर्व सेवा संघ के महामंत्री एवं मंत्रियों की नियुक्ति

सेवाग्राम : सर्व सेवा संघ (अ.भा.सर्वोदय मंडल) के अध्यक्ष श्री महादेव विद्रोही ने आज दिनांक 18 अगस्त 2020 से अ‍ॅडव्होकेट श्री लक्ष्मण सिंह, फर्रुखाबाद (उ.प्र.) को सर्व सेवा संघ का महामंत्री नियुक्त किया है। श्री लक्ष्मण सिंह उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने सार्वजनिक महत्व के अनेक मुद्दों जैसे भूमिहीनों में भूमि का आवंटन, गन्ना किसानों के बकाया राशि का भुगतान, विधवाओं एवं विकलांगों को पेन्शन दिलवाने, गौशाला संरक्षण, फर्रुखाबाद में विद्युत शवदाह गृह की स्थापना, खादी भंडार को नीलामी से बचाने जैसे अनेक मुद्दों पर सफल आन्दोलन किये हैं।

प्रो.आनंद किशोर (सीतामढ़ी, बिहार) तथा श्री चंद्रकांत चौधरी (भुसावल, महाराष्ट्र) को सर्व सेवा संघ का मंत्री नियुक्त किया गया है।

प्रो.आनंद किशोर डॉ.भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के प्राध्यापक रहे हैं। वे पिछले अनेक दशकों से पत्रकारिता एवं सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। उन्होंने जेपी आन्दोलन में सक्रियता के साथ भाग लिया। उन्होंने किसानों के मुद्दों पर कई आन्दोलन एवं सत्याग्रह किये हैं। वे पीपुल्स युनियन फॉर सिविल लिबर्टीज के बिहार के उपाध्यक्ष हैं। अ.भा.किसान संघर्ष समन्वय समिति तथा संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा में भी वे अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

श्री चंद्रकांत चौधरी महाराष्ट्र सर्वोदय मंडल के महामंत्री हैं। उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण द्वारा स्थापित छात्र युवा संघर्ष वाहिनी से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। उन्होंने समाज के वंचित एवं उपेक्षित लोगों को न्याय और उनका हक दिलाने के लिये अनेक महत्वपूर्ण लड़ाइयां लड़ी हैं। झुग्गी झोपड़ी में रहनेवाले लोगों की समस्याओं, छोटे बच्चों की शिक्षा, रेलवे के कुलियों और वेंडरों का संगठन, रिक्षा चालकों का युनियन, विस्थापितों के पुर्नवास जैसे अनेक महत्वपूर्ण संघर्षों में अग्रणी रहे हैं। सुश्री मेधा पाटकर के नेतृत्व में जन-आन्दोलनों के राष्ट्रीय समन्वय समिति में भी अपनी प्रमुख भूमिका निभा रहे है।

प्रशांत गुजर
कार्यालय मंत्री